भरखनी में परिणाम के बाद हुई हवाई फाय¨रग
पाली-पचदेवरा, संवाद सूत्र : ब्लाक प्रमुख चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो गया। पुलिस फोर्स के तगड़े इंतज
By Edited By: Published: Sun, 07 Feb 2016 07:41 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2016 07:41 PM (IST)
पाली-पचदेवरा, संवाद सूत्र : ब्लाक प्रमुख चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो गया। पुलिस फोर्स के तगड़े इंतजाम काम आए, लेकिन भरखनी में जीत की खुशी और हार के गम में हवा में फाय¨रग हो गई। बताया जाता है कि मतगणना के पश्चात जब विजयी भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थक नारेबाजी कर रहे थे, तभी किसी ने फायर कर दिया। लोगों का कहना है कि एक तरफ से फायर हुआ तो दूसरी तरफ से भी हवा में फाय¨रग शुरु हो गई। देखते देखते कई राउंड गोलियां दग गईं। कुछ लोग तो गाड़ी छोड़कर भाग गए वहीं कुर्सी भी टूट गई। पुलिस फोर्स मौजूद था और थानाध्यक्ष संजय यादव ने तुरंत की मौके की स्थिति संभाली। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी ने हवा में फायर कर दिया था, लेकिन तुरंत ही स्थिति संभाल ली गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें