शनि शिंगणापुर में महिलाओं के प्रवेश की मांग जायज
हरदोई, जागरण संवाददाता : विहिप ¨हदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चंपतराय ने कहा महाराष्ट्र में श
हरदोई, जागरण संवाददाता : विहिप ¨हदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चंपतराय ने कहा महाराष्ट्र में शनि शिंगणापुर में महिलाओं के प्रवेश पर विवाद नहीं होना चाहिए। हमारे देश में महिलाओं का स्थान जगत जननी के रूप में है। इसलिए उनके प्रवेश पर विवाद नहीं होना चाहिए। उनकी मंदिर में प्रवेश की मांग जायज है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या के चारो ओर 84 कोसी परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले गांवों में विहिप जनसंपर्क अभियान चलाएगी। नगर में आयोजित संगठन के एक कार्यक्रम में भागीदारी करने आए विहिप नेता ने कहा कि मार्च तक संगठन की ओर से पूरे देश में धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद अप्रैल में विहिप की ओर से कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। जिसमें युवा भाई-बहनों के अलावा सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। अयोध्या के आसपास निकलने वाली 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के गांवों में विहिप पैदल यात्रा के द्वारा जनसंपर्क करेगी। उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत के जगतगुरु रामानुजाचार्य का 1000 वीं जयंती पर विहिप की ओर से पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि देश में छुआछूत को मिटाने के इनके द्वारा सबसे पहले अभियान चलाया गया था। सभी जातियों को मंदिरों में प्रवेश इन्हीं के प्रयासों से मिला था। बताया कि इनको गुरु ने गुप्त मंत्र दिया था । लेकिन गुरु की अवज्ञा समाज के लिए करते हुए संत ने छत पर खड़े होकर आम जनता को उस मंत्र का जाप कराया था। ऐसे संत की जयंती मनाकर संत इस विचार को प्रचार-प्रसार करना चाहती है ताकि समाज से छूआछूत की भावना को समाप्त कराया जा सके। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मिथिलेश द्विवेदी, सह मंत्री मिथिलेश मिश्रा, प्रांत उपाध्यक्ष हर्ष वर्धन ¨सह , सुशील त्रिपाठी व वाल विद्या भवन की प्रबंध निदेश कीर्ति ¨सह आदि मौजूद रहीं।