कृष्ण-1) सजने लगे मंदिर, हो रहा रंग रोगन
हरदोई, जागरण संवाददाता : श्री कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियों जोरों से शुरु हो गई। झांकी सजाने की भगवान
हरदोई, जागरण संवाददाता : श्री कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियों जोरों से शुरु हो गई। झांकी सजाने की भगवान की मूर्तियों का रंग रोगन के साथ मंदिरों की साफ-सफाई के साथ सजावट का काम भी शुरु हो गया है। इसी के साथ झांकी सजाने के लिए प्रयोग होने वाली सामग्री की दुकानें भी सज गई हैं।
जन्माष्टमी शनिवार को हैं। इस मौके पर बाजार को विभिन्न तरह से सजा जाता है। पुलिस लाइन में इस मौके पर वृहद कार्यक्रम होता है। यहां की सजी झांकी देखने के लिए नगर के अलावा आसपास ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग आते हैँ। पुलिस लाइन में तीन दिन तक मेले जैसा ²श्य रहता है। पुलिस लाइन परिसर से लेकर मुख्य मार्ग तक कई दुकानें सज जाती है। इसके अलावा जिले के काशीनाथ मंदिर में भी झांकी सजाई जाती है। इसको देखने के लिए भी नगर के लोग पहुंचते है। इस सबके अलावा नगर के विभिन्न मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। इन मंदिरों में रात के बारह बजे पूजन व आरती होती है। यहां पर भी काफी भीड़ हो जाती है। इसी के साथ परिवारों में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। लोग घरों में झांकी सजाकर जन्म मनाते हैं। इसलिए नगर में झांकी सजाने के लिए प्रयुक्त होने वाली सामग्री की दुकाने भी काफी सज गई हैं।