22 से चक्का जाम करेंगे रोडवेज कर्मी
हरदोई, जागरण संवाददाता : अपनी मांगों के लिए रोडवेज कर्मी 22 अप्रैल की रात्रि 12 बजे से चक्का जाम करे
हरदोई, जागरण संवाददाता : अपनी मांगों के लिए रोडवेज कर्मी 22 अप्रैल की रात्रि 12 बजे से चक्का जाम करेंगे। चक्का जाम को सफल बनाने के लिए रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक शुक्रवार को हरदोई बस स्टेशन प्रांगण में लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के शाखा मंत्री विनोद त्रिपाठी ने कहा कि शासन प्रशासन ही वादा खिलाफी पर आए तो संघर्ष के अलावा और कोई रास्ता नहीं रहता। राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कर्मचारियों की जायज मांगे तो लिखित रूप से स्वीकार की गई। उनको यदि नहंी लागू किया गया तो आंदोलन जारी रहेगा। क्षेत्रीय मंत्री यशपाल तोमर ने कहा कि सरकार एवं शासन ने अगर समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया तो कर्मचारी अपनी जायज मांगों के लिए अंतिम क्षणों तक लड़ाई लड़ने को तैयार है। क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिओम पांडेय ने कहा कि बीस वर्षो से ईमानदारी एवं निष्ठा से संविदा पर कार्यरत चालक-परिचालक निगम की बसों का संचालन कर रहे हैं। उन्हें मात्र आठ से दस हजार रुपये वेतन मिलता है। इसमें उनके परिवार का जीवन यापन भी आसानी से नहीं हो पाता है। परिषद ने उनको विभागीय कर्मचारी घोषित करवाया। कहा कि जब वह लोग नियमित नहीं होते तब तक नियमित के समान ही वेतन भत्ते दिलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हड़ताल से पूर्व यदि मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो पूरे हरदोई क्षेत्र में चक्का जाम कर दिया जाएगा। इस मौके पर मनोज शुक्ला, अरविंद शुक्ला, कशमीर सिंह, प्रमोद पाल, अखिल बाजपेई, शिवेंद्र पांडेय, शिवकुमार, लल्ला, विमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।