लापरवाह कर्मचारियों को कार्य पूर्ण करने की दी चेतावनी
माधौगंज, संवाद सूत्र : सीडीओ ने मल्लावां व माधौगंज के कर्मचारियों के साथ बैठक कर सरकारी योजनाओं की ज
माधौगंज, संवाद सूत्र : सीडीओ ने मल्लावां व माधौगंज के कर्मचारियों के साथ बैठक कर सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। लापरवाह कर्मचारियों को कार्य अवधि में कार्य पूर्ण करने की चेतावनी दी।
शनिवार को ब्लाक मुख्यालय पर सीडीओ आरएन सिंह व डीडीओ श्रीनिवास मिश्र, मनरेगा उपायुक्त अनिल कुमार सिंह ने मल्लावां व माधौगंज के ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, पटल सहायकों के साथ बैठक की। सीडीओ ने संबंधित कर्मचारियों से इंदिरा आवास, लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन, स्वयं सहायता समूह की प्रगति के बारे में जानकारी ली। जिन ग्राम पंचायतों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। संबंधित कर्मचारी पर नाराजगी जताई। कर्मचारियों को समय भीतर सरकारी योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश मातहतों को दिए। सीडीओ ने अजय सिंह व लाल बिहारी के अनुपस्थित रहने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में आरपी कटियार, एडीओ एसबी अशोक कुमार कनौजिया, सुभाष चंद्र, प्रवीण कुमार, इंतखाब आलम, सुशील कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।