आरएमओ ने धान खरीद का जायजा लिया
पीलीभीत, पूरनपुर: रीजनल मार्के¨टग अधिकारी राममूर्ति ने शुक्रवार को मंडी समिति पहुंचकर सेंटरों का निर
पीलीभीत, पूरनपुर: रीजनल मार्के¨टग अधिकारी राममूर्ति ने शुक्रवार को मंडी समिति पहुंचकर सेंटरों का निरीक्षण किया। धान के ढेर लगे देखकर वे नाराज हो गए और धान की तौल अपने सामने शुरू कराई। देहात के सेंटरों का भी निरीक्षण किया। इसको लेकर हड़कंप मचा रहा।
बरेली से रीजनल मार्के¨टग अधिकारी राममूर्ति पांडे शुक्रवार को मंडी समिति पहुंचे और मंडी सचिव सुशील कुमार के साथ मंडी में लगे सेंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने धान की ढेरियां लगीं देखकर नाराजगी जताई और धान की तौल कराने के निर्देश दिए। इस पर धान तौला जाने लगा। इसके बाद वे देहात में लगे धान के सेंटर देखने रवाना हो गए। देहात में कई सेंटर लगे न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
कागजों में चल रहा धान सेंटर
गोपालपुर: ग्राम गोपालपुर के नाम से कागजों में तो धान खरीद सेंटर चल रहा है लेकिन हकीकत में यहां कोई सेंटर लगा ही नहीं हैं। इसके चलते किसानों को अपना धान सस्ता बेंचना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इसके चलते लोगों में रोष है।