युवक पर फावड़े से जानलेवा हमला
हरपालपुर, संवाद सूत्र : अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर में भूमि विवाद के चलते एक युवक को फावड़ा मा
By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 06:50 PM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 06:50 PM (IST)
हरपालपुर, संवाद सूत्र : अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर में भूमि विवाद के चलते एक युवक को फावड़ा मार कर मरणासन्न कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ग्राम शेखपुर निवासी मुंशी लाल (42) शुक्रवार का सुबह गांव के ही वीरपाल के साथ आबादी की भूमि को लेकर विवाद हो गया। इस पर वीरपाल ने मुंशी लाल पर फावड़े से हमला कर मरणासन्न कर दिया। परिजन इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें