महिला सहित दो ने फांसी लगा कर दी जान
पाली, संवाद सूत्र : थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में महिला सहित दो लोगों ने फांसी लगा कर अपनी जीवन
पाली, संवाद सूत्र : थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में महिला सहित दो लोगों ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पाली थाना क्षेत्र के गांव रत्नापुर निवासी छोटी बिटिया (38) पत्नी रामस्वरूप ने शुक्रवार की रात घर के एक कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही परिजनों ने शव को फांसी से उतार कर बिना पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि मृतका क्षय रोग से पीड़ित थी और उसी के चलते मानसिक रूप से परेशान रहती थी।
इसके अलावा कस्बे के मुहल्ला आबिद नगर उस्मान (23) पुत्र वहिजाद ने शनिवार की सुबह बरगद चौराहे के निकट स्थित आम के पेड़ की डाल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजन शव को फांसी से उतार कर घर ले आए। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका।