सहादत नगर की ग्राम प्रधान को चेतावनी
हरदोई, जागरण संवाददाता : प्राथमिक विद्यालय के लिए मध्यान्ह भोजन योजना के तहत भोजन बनवाने में असहयोग
By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 06:37 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 06:37 PM (IST)
हरदोई, जागरण संवाददाता : प्राथमिक विद्यालय के लिए मध्यान्ह भोजन योजना के तहत भोजन बनवाने में असहयोग करने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने एक ग्राम प्रधान को चेतावनी जारी की है। शाहाबाद विकास खंड की ग्राम सहादत नगर की प्रधान नीलम देवी को जारी की गई नोटिस में डीपीआरओ ने कहा है कि झबरीपुरवा प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका नीलम देवी ने मध्यान्ह भोजन के लिए जुलाई 2013 से सामग्री और कनवर्जन कास्ट न दिए जाने का आरोप लगाया है, जबकि उक्त दोनों चीजें ग्राम प्रधान के पंचायत खाते में उपलब्ध हैं। तीन दिन में स्पष्टीकरण देने और आवश्यक धनराशि अवमुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें