सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जुटें कार्यकर्ता
हरदोई, जागरण संवाददाता : सांसद अंशुल वर्मा ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के शुरु हो र
हरदोई, जागरण संवाददाता : सांसद अंशुल वर्मा ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के शुरु हो रहे सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान सर्वर्स्पशी और प्रभावी होना चाहिए। प्रत्येक वर्ग तक तथा प्रत्येक बूथ तक प्रभावी ढंग से पार्टी की सदस्यता करनी है।
सांसद श्री वर्मा ने अपने आवास पर जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अच्छा काम कर रही है। जनहित की कई योजनाएं लागू हो चुकी है और कई लागू होने जा रही है। भाजपा सबका साथ-सबका विकास मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा एवं महाराष्ट्र में भाजपा की जीत इस का प्रमाण है। जनता का अटूट विश्वास भाजपा व नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में अगली सरकार जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा की बनेगी।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, उपाध्यक्ष अखिलेश पाठक, संदीप सिंह, अजीत वर्मा, विनोद राठौर, सुरजीत वर्मा, राजेश कश्यप, अनोज मिश्रा,सत्यम शुक्ला आदि मौजूद रहे।