मेड़ के विवाद में युवक को पीटा
हरदोई, जागरण संवाददाता : खेत की मेड़ को हुए विवाद की रंजिश में दो लोगों ने एक युवक को रास्ते में घेरक
हरदोई, जागरण संवाददाता : खेत की मेड़ को हुए विवाद की रंजिश में दो लोगों ने एक युवक को रास्ते में घेरकर मारापीटा। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।
सुरसा थाना क्षेत्र के छोलहा निवासी मोनू (25) पुत्र राम कुमार का गांव में ही खेत है। पड़ोस में ही गांव के राम निवास, कमलाकांत पुत्रगण सोबरन का भी खेत है। मोनू ने बताया कि करीब एक माह पहले राम निवास, कमलाकांत ने खेत की मेड़ को तोड़ दिया था। मेड़ तोड़े जाने पर विवाद हो गया था। उस समय किसी तरह लोगों ने मेड़ को बंधवा दिया था।
बताया कि मेड़ तोड़े जाने के दौरान हुए विवाद की रंजिश आरोपी रंजिश मान रहे हैं। आरोप लगाया कि बुधवार को वह अपने खेत से घर वापस आ रहा था। रास्ते में आरोपियों ने अपने घर के सामने घेर लिया और मारापीटा। बांका से भी प्रहार किए जाने का आरोप लगाया है। शोर सुनकर ग्रामीण और परिवारीजन एकत्र हो गए। हमलावार उसे छोड़कर भाग गए।
पीड़ित ने सुरसा पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।