35 किलो गो मांस सहित एक गिरफ्तार
पाली, संवाद सूत्र : पुलिस ने कस्बे के मुहल्ला शेख सराय में छापा मार कर 35 किलोग्राम गो मांस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाने के उप निरीक्षक फूल सिंह, सिपाही अफरोज खां, विमल, केके यादव आदि के साथ मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की सुबह तड़के मुहल्ला शेख सराय में छापा मारा। पुलिस को देखते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सलीम पुत्र छन्ना को 35 किलोग्राम गो मांस एवं औजारों के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया। थाने में पूछताछ के आधार पर पुलिस ने नसीब, शानू, शादाब, सफीउल्ला, शफीक और दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया। बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व भी पुलिस ने छापामारी के दौरान लगभग दो दर्जन गोवंश बचाने में सफलता प्राप्त की थी। इस मामले में भी आधा दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।