दीपक से महिला झुलसी
By Edited By: Published: Wed, 23 Apr 2014 05:43 PM (IST)Updated: Wed, 23 Apr 2014 05:43 PM (IST)
हरदोई : सुरसा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता बीती रात दीपक गिरने से लगी आग से झुलस गई। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
सुरसा थाना क्षेत्र के अटवा निवासी छोटक्के की पत्नी रेखा (20) बुधवार रात घर पर घरेलू कार्य कर रही थी। इसी बीच दीवार पर रखा दीपक गिर गया। दीपक गिरने से उनकी साड़ी में आग लग गई। जब तक परिवार के सदस्यों ने आग को बुझाया तब तक वह झुलस गई। छोटक्के ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालात सामान्य बनी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें