विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
हरदोई, जागरण संवाददाता : सुरसा थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकने से विवाहिता की मौत हो गई। ससुरालीजन इसे आत्महत्या करार दे रहे हैं। जबकि मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
सुरसा थाना क्षेत्र के मंझिला निवासी राजकुमार की पत्नी रेखा (27) की फांसी पर लटकने से मौत हो गई। रेखा के फांसी पर लटकने की जानकारी से परिजनों में खलबली मच गई। इसकी सूचना पर मायके से कोतवाली शहर के गुरगुज्जा निवासी सुरेश परिवारीजनों के मंझिला पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंचकर शव को उतरवाया। राजकुमार का कहना है कि रेखा ने किन्ही कारणों के चलते फांसी लगा ली है। जबकि मृतका के भाई देवानंद ने कहना है कि शादी चार वर्ष पहले हुई थी। शादी के समय से ही बाइक और नकदी की मांग ससुरालीजन करते चले आ रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर रेखा को प्रताड़ित किया जाता था। इसी के चलते रेखा ने फांसी लगा ली है। देवानंद ने राजकुमार, उसके भाई राम खेलावन, रामरूप, रिश्तेदार सोनेलाल, ब्रज किशोर पर आरोप लगाया है।