जिले में फिर काटी तीन महिलाओं की चोटी
जागरण संवाददाता, हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के तीन अलग-अलग मोहल्लों में बृहस्पतिवार रात और शु
जागरण संवाददाता, हापुड़
कोतवाली क्षेत्र के तीन अलग-अलग मोहल्लों में बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह चोटी काटे जाने की वारदात हो गई। तीनों महिलाएं इस घटना के बाद बेहोश हो गई। जिनका परिजन स्थानीय अस्पताल में उपचार करा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला सिद्धार्थनगर निवासी एक महिला शुक्रवार सुबह अपने घर पर मौजूद थी। घरेलू कामकाज खत्म करने के बाद महिला आराम करने के लिए जैसे ही अपने कमरे में गई, तभी उसकी किसी ने चोटी काट ली। जब महिला को इस बात की जानकारी हुई तो महिला ने शोर मचा दिया। आनन फानन में परिजन मौके पर दौड़कर आए तो महिला को बेहोश पाया। परिजन ने महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
इसके अलावा मोती कालोनी निवासी जकिरा बृहस्पतिवार रात आराम से सोई थी। रात के समय उसकी चोटी काट ली गई। जब महिला को चोटी काटे जाने की बात पता लगी तो वह बेहोश हो गई। परिजन ने स्थानीय लोगों की मदद से पास के एक चिकित्सक के पास महिला का उपचार शुरू कराया है। इसके अलावा दस्तोई रोड निवासी पूनम भी बृहस्पतिवार रात अपने घर का काम-काज निपटाने के बाद जब अपने कमरे में गई तो उसे ऐसा लगा कि जैसे उसकी किसी ने बाल पकड़ लिए हैं। इस पर उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर परिजन कमरे में आए तो वह बेहोश पड़ी थी और पास में उसकी चोटी कटी हुई थी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।