Move to Jagran APP

महिला श्रद्धालुओं से अवैध वसूली कर रहे दबंग

संवाद सहयोगी, ब्रजघाट : गंगा किनारे नगर पालिका एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा नि:शुल्क महिला चे¨जग रूम

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jun 2017 07:43 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 07:43 PM (IST)
महिला श्रद्धालुओं से अवैध 
वसूली कर रहे दबंग
महिला श्रद्धालुओं से अवैध वसूली कर रहे दबंग

संवाद सहयोगी, ब्रजघाट : गंगा किनारे नगर पालिका एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा नि:शुल्क महिला चे¨जग रूम बनाए गए हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व गंगा स्नान के बाद कपड़े बदलने के एवज में महिलाओं से पैसे वसूल रहे हैं।

loksabha election banner

तीर्थ नगरी में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद, चांदपुर, संभल आदि शहरों सें लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान व धार्मिक अनुष्ठान कराने के लिए आते हैं। उनकी सुविधा के लिए नगर पालिका एंव सामाजिक संस्थाओं ने गंगा किनारे महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए नि:शुल्क चे¨जग रूम बनाए हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व महिला श्रद्धालुओं से कपड़े बदलने के लिए इन स्थानों का प्रयोग करने पर अवैध वसूली कर रहे हैं। अगर कोई श्रद्धालु इसका विरोध करता हैं तो उसके साथ मारपीट की जाती हैं

नगर पालिका अध्यक्ष संगीता पुरुषोत्तम का कहना है कि नगर पालिका द्वारा गंगा किनारे नि:शुल्क महिला चे¨जग रूम बनाए गए हैं। अगर उनका प्रयोग करने पर कोई अवैध वसूली कर रहा है तो गैरकानूनी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.