14901 नलकूल उपभोक्ताओं का 218 करोड़ सरचार्ज होगा माफ
शुभम गोयल, हापुड़ प्रदेश सरकार की सरचार्ज माफी की योजना के तहत 14 हजार 901 नलकूप उपभोक्ताओं का 90
शुभम गोयल, हापुड़
प्रदेश सरकार की सरचार्ज माफी की योजना के तहत 14 हजार 901 नलकूप उपभोक्ताओं का 90 करोड़ रुपये सरचार्ज माफ होगा। इस स्कीम से सबसे अधिक फायदा किसानों को ही होगा। वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं का 15 करोड़, कमर्शियल उपभोक्ताओं का दस करोड़ कर्ज माफ होगा।
हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर के एक लाख 40 हजार उपभोक्ताओं पर ऊर्जा निगम का करीब 550 करोड़ रुपये 31 मार्च 2017 तक बकाया है। इसमें सरचार्ज करीब 257 करोड़ है। जबकि दोनों तहसीलों में एक लाख 60 हजार उपभोक्ता है। हापुड़ सर्किल में एक लाख 22 हजार 167 घरेलू उपभोक्ता है।
इसमें 82 हजार छह सौ 44 उपभोक्ताओं पर 106 करोड़ 85 लाख छह हजार रुपये का बिजली बिल बकाया है। जबकि पंद्रह करोड़ 35 लाख 92 हजार रुपये सरचार्ज (ब्याज) है। आठ हजार 9 सौ 43 कमर्शियल उपभोक्ताओं में से 3838 उपभोक्ताओं पर पंद्रह करोड़ सात लाख बकाया है। इसके अलावा 10 करोड़ 3 लाख सरचार्ज उपभोक्ताओं पर है। 12 इंस्टीट्यूटों पर पांच हजार 22 हजार का बकाया है। हालांकि इन पर कोई सरचार्ज नहीं है। वहीं, किसान (नलकूपों) के 21 हजार तीन सौ 99 उपभोक्ताओं में से 14 हजार नौ सौ एक उपभोक्ताओं पर 393 करोड़ 32 लाख 38 हजार का बकाया है। इसमें से 218 करोड़ 4 लाख का सरचार्ज है।
इसके अलावा उद्योगों के पंद्रह सौ तीस उपभोक्ताओं में से 801 उपभोक्ताओं पर दस करोड़ 75 लाख 92 हजार का बकाया है। इसमें 88 लाख 73 हजार सरचार्ज अलग से है। इस योजना में सरकारी कार्यालयों को शामिल नहीं किया गया है। योजना का लाभ करीब एक लाख चालीस हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा। जिनका 257 करोड़ रुपये का सरचार्ज माफ होगा।
योजना का लाभ लेने के लिए लोग तय समय सीमा में पंजीकरण करा लें। क्योंकि इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। कोई भी परेशानी है तो बिजली घर में संपर्क करें।
बीएल मौर्य, अधीक्षण अभियंता