दादरी गांव में पशु कटान की सूचना पर दौड़ा प्रशासन
जासं, हापुड़ : क्षेत्र के एक गांव में पशु कटान की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप म
जासं, हापुड़ : क्षेत्र के एक गांव में पशु कटान की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में टीम मौके पर पहुंची, लेकिन मौके से कुछ नहीं मिला। इसके बाद टीम वापस लौट आयी।
प्रदेश में सत्ता बदलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी अवैध रूप से हो रहे कटान को लेकर बेहद सचेत है और हर छोटी सूचना पर मौके पर जाकर जांच की जा रही है, जिससे अवैध रूप से चल रहे इस काम पर रोक लग सके। शनिवार दोपहर को किसी ने सूचना दी कि गांव दादरी में अवैध रूप से पशुओं का कटान हो रहा है। सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई और प्रशासन व पुलिस की टीमें दौड़ पड़ीं। हालांकि, मौके पर पहुंची टीम को कुछ नहीं मिला। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र में भी जांच की। साथ ही आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने राहत की सांस लीं। एसडीएम डा. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर जांच की गई थी, लेकिन कोई कटान होता हुआ नहीं पाया गया।