Move to Jagran APP

गरीब मजदूरों का दमन कर रही है केंद्र सरकार: रालोद

हापुड़ : राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष कांति प्रसाद त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों का दमन करने

By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 12:11 AM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 12:11 AM (IST)
गरीब मजदूरों का दमन कर रही है केंद्र सरकार: रालोद

हापुड़ : राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष कांति प्रसाद त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों का दमन करने वर तुली है। भूमि अधिग्रहण बिल पारित कर किसानों की भूमि उनसे छीनी जा रही है। इधर प्रदेश सरकार भी किसानों का आधा दमन तो कर चुकी है। गन्ना भुगतान न होने पर आज किसान आत्म हत्या कर रहे हैं। इनकी जिम्मेदार केंद्र व प्रदेश सरकार है।

loksabha election banner

शनिवार को रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कांति प्रसाद त्यागी ने कहा कि आज प्रदेश का किसान बदहाली की स्थिति पर पहुंच गया है। इसकी जिम्मेदार केंद्र व प्रदेश सरकार है। अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफेसर अब्बास अली ने कहा कि रालोद चौधरी चरण सिंह की विचार धारा और उनके बताए गए सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। जिला उपाध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने कहा कि जल्द ही किसानों का गन्ना भुगतान नही हुआ तो पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान अंकित गोयल को शहर अध्यक्ष व देवेंद्र शर्मा को जिला सचिव मनोनीत किया गया। इस अवसर पर हेमंत शर्मा, विपिन चौधरी, विकास सिंह, प्रतिपाल सिंह, प्रवेश कुमार, अरविंद गोयल सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.