वेंकटेश्वर लू ने किया नगरपालिका का निरीक्षण
पिलखुवा : मंगलवार को उद्योग आयुक्त एवं निदेशक एल वेंकटेश्वर लू ने नगर पालिका का निरीक्षण किया। जहां
पिलखुवा : मंगलवार को उद्योग आयुक्त एवं निदेशक एल वेंकटेश्वर लू ने नगर पालिका का निरीक्षण किया। जहां उन्हें कई अनियमिताएं देखने को मिली। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। निरीक्षण के दौरान गांव अचपल गढ़ी में नाले टूटने से लोगों के घरों में हुए जलभराव से जल्द से निजात दिलाने के आदेश दिए।
मंगलवार की शाम एल वेंकटेश्वर लू नगरपालिका कार्यालय पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान वहां उन्हें कई स्थानों पर गंदगी देखने को मिली। जिस पर उन्होंने कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सुबह आठ बजे से पहले ही साफ सफाई हो जानी चाहिए। इसमें लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा। इसके अलावा उन्होंने नगर के विकास कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की नगर पालिका से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से ले और उनका जल्द से जल्द निस्तारण करे। इसके बाद उन्होंने मौके पर आये लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण किया।
इस दौरान सीओ प्रवीन रंजन, नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कोरी, अधिशासी अधिकारी हेमराज, राजवीर उपस्थित थे।