छत से गिर कर वृद्ध की मौत
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : शहर की कांशीराम कालोनी में तीसरी मंजिल की छत वृद्ध अचानक गिर गया। इससे घा
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : शहर की कांशीराम कालोनी में तीसरी मंजिल की छत वृद्ध अचानक गिर गया। इससे घायल वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
काशीराम कालोनी निवासी लक्ष्मण (60) बुधवार की शाम छत पर कुर्सी में बैठा था। चक्कर आने से वह छत से नीचे गिर गया। शोर सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। आनन-फानन घायल लक्ष्मण को लेकर सदर अस्पताल आए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में परिजनों का कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लक्ष्मण के संतोष व बउवा दो बेटे है। संतोष भी मजदूरी कर पिता का सहयोग करता था। बउवा अभी पढ़ाई कर रहा है।