Move to Jagran APP

मुख्य खबर) इस फाल्गुन बरसाओ वोटों की फुहार

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जिस त्योहार का पांच वर्ष से इंतजार हो रहा है, लोकतंत्र का वह रंगीन पर्व भ

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 01:01 AM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 01:01 AM (IST)
मुख्य खबर) इस फाल्गुन बरसाओ वोटों की फुहार
मुख्य खबर) इस फाल्गुन बरसाओ वोटों की फुहार

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जिस त्योहार का पांच वर्ष से इंतजार हो रहा है, लोकतंत्र का वह रंगीन पर्व भी इसी मस्त महीने में हैं। ऐसे रंगीन मौसम में क्यों न हम वोटों की फुहार छोड़ें। वोटों की इतनी बारिश हो कि इस बार हमीरपुर के मतदाता फ‌र्स्ट डिवीजन के बजाय विशेष योग्यता पा जाएं।

loksabha election banner

यूं तो हमीरपुर जिले का मतदान प्रतिशत कभी 60 फीसद का आंकड़ा नहीं छू पाया है। वर्ष 2012 के चुनाव में जिले में कुल 59.17 फीसद ही मतदान हुआ था। इसके मद्देनजर दैनिक जागरण व जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं की जागरूकता के लिए कई अभियान चलाए गए। प्रशासन ने इस बार जिले के दस मतदान केंद्रों को मॅाडल बूथ बनाया है। इनको लोकतंत्र के इस महोत्सव के लिए खूब सजाया गया। यहां वोटरों को इंतजार के लिए लाइन नहीं लगानी होगी। वे¨टग रूम में बनी कुर्सियों पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करेंगे। जब इतनी सुविधा दी गई तो वोट देना तो बनता ही है। आह्वान के साथ उम्मीद भी है कि इस बार मतदान के पिछले सभी रिकार्ड टूट जाने चाहिए।

ये ठोंक रहे ताल

जिले की दोनों विधानसभाओं में कुल 18 प्रत्याशी मैदान में है। जिले की सदर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार ¨सह चंदेल, सपा उम्मीदवार मनोज प्रजापति, बसपा प्रत्याशी संजय दीक्षित के अलावा नौ अन्य उम्मीदवार मैदान में ताल ठोंक रहे है। इसी प्रकार राठ सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी मनीषा अनुरागी, कांग्रेस प्रत्याशी गयादीन अनुरागी, बसपा उम्मीदवार अनिल अहिरवार के अलावा चार अन्य प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

जिले में कुल मतदाता

जिले की दोनों विधानसभाओं में 778926 मतदाता है। इसमें से सदर विधानसभा में 216158 पुरुष, 180011 महिला मतदाता है। सदर सीट में कुल 396179 मतदाता है। इसी प्रकार राठ विधानसभा में 208131 पुरुष व 174614 महिला के साथ कुल 382747 मतदाता है।

जिले में बूथों की स्थित

जिले की दोनों विधानसभाओं में 827 बूथ बनाए गए है। इसमें से सदर विधानसभा में 416 व राठ विधानसभा में 411 बूथों में मतदान होगा। सदर विधानसभा में 256 व राठ विधानसभा में 253 मतदान स्थल बनाएं गए है। दस मॅाडल बूथ बनाए गए।

यहां करें शिकायत

चुनाव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी होने पर मतदाता जिलाधिकारी के मोबाइल नंबर 9454417533, पुलिस अधीक्षक के मोबाइल नंबर 9454400277 के अलावा कंट्रोल रूम के नंबर 05282-224789, 222330 में फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

बूथ जाने से पूर्व बरते सावधानी

बूथ जाने से पहले अपने पास वोटर पर्ची जरूर लें। वोटर अपने साथ मोबाइल फोन, कैमरा आदि नहीं ले जाएगा। मशीन में अपने मनपसंद प्रत्याशी को फोटो व नाम से पहचान लें और फिर बटन दबाएं।

मतदान करने की शर्त

अगर वोटर का नाम मतदाता सूची में है, तो वह वोट डालने बूथ जा सकता है। वोट डालने के लिए मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है। साथ ही वोटर के पास मतदाता पहचान पत्र, मतदाता पर्ची व निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विकल्पों में कोई एक विकल्प अनिवार्य रूप से होना चाहिए।

इनमें से एक पहचान पत्र होना आवश्यक

- मतदाता पहचान पत्र।

- आयोग की ओर से जारी वोटर पर्ची।

- केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से जारी पहचान पत्र।

- मनरेगा जाब कार्ड।

- बैंक पास बुक की फोटोकापी।

- राज्य सरकार की ओर से जारी स्वास्थ्य बीमा कार्ड।

- राशन कार्ड।

- लिमिटेड कंपनियों की ओर से जारी परिचय पत्र।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.