प्रशासन की सख्ती पर ई-रिक्शा चालकों का चक्का जाम
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : सवारियों को लेकर चालान किए जा रहे ई-रिक्शा चालकों ने परेशान होकर चौरादेवी
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : सवारियों को लेकर चालान किए जा रहे ई-रिक्शा चालकों ने परेशान होकर चौरादेवी मंदिर में बैठक की। वहां मुख्यालय के सभी रिक्शा चालकों ने अपनी समस्याओं का लेकर विचार विमर्श किया और संगठित होकर यूनियन तैयार की।
रविवार को मुख्यालय के चौरादेवी मंदिर प्रागंण में सभी चालक अपने इ-रिक्शा के साथ एकत्रित हुए। उन्होंने बताया कि सहायक संभागीय परिवहन विभाग के लोग इ-रिक्शा चालकों को आएदिन परेशान कर रहे हैं। इससे परेशान होकर सभी इ-रिक्शा चालक जिलाधिकारी के साथ सदर विधायक अशोक कुमार चंदेल से मिले। जिसमें उनको आश्वासन दिया गया कि विभाग से परेशान नहीं किया जाएगा। एकत्रित इ-रिक्शा चालकों ने एक यूनियन का बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसमें सर्वसम्मति से ई-रिक्शा चालकों का अध्यक्ष तिलक कुमार वर्मा को बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद में मुराली, कोषाध्यक्ष संजय को मनोनयन किया गया है। संगठन में बच्चा, आशीष, तुलसीराम, वीरू, दारूल आदि आधा सैकड़ा चालक मौजूद रहे।