आग से लाखों की गृहस्थी राख
संवाद सूत्र, इंगोहटा : अलग-अलग दो गांवों में लगी आग से लाखों की गृहस्थी जल कर राख हो गई। ग्रामीणों
संवाद सूत्र, इंगोहटा : अलग-अलग दो गांवों में लगी आग से लाखों की गृहस्थी जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने दमकल को दी, लेकिन दो घंटे बाद पहुंची। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
शनिवार रात करीब एक बजे बिदोखरपुरई में नरेश वर्मा के मकान में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। इससे घर में रखा 20 ¨क्वटल अनाज व गृहस्थी का समान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई जाती तब तक घर पर रखा अनाज व गृहस्थी जल खाक हो गया। इसी प्रकार चंद्रपुरवा महान में शनिवार शाम 6 बजे राम प्रसाद यादव के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे मकान में भरा भूसा व गृहस्थी जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसकी सूचना दमकल को दी। वह आग बुझने के काफी देर बाद वहां पहुंची। इससे ग्रामीणों में आक्रोश रहा ।