युवक ने नीम के पेड़ पर लगाई फांसी, मौत
संवाद सहयोगी, मौदहा : अज्ञात कारणों से मवेशी बाड़े में खड़े नीम के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर एक युव
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM (IST)
संवाद सहयोगी, मौदहा : अज्ञात कारणों से मवेशी बाड़े में खड़े नीम के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर एक युवक ने जान दे दी। सुबह उसका शव पेड़ पर लटकता मिला तो कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खंडेह निवासी अर्जुन (18) पुत्र विज्जन यादव ने गुरुवार रात अपने मकान के सामने बने पशु बाड़े के अंदर खड़े नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली। इससे मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब परिजनों ने दरवाजा खोला तो उसकी लाश झूलते देखी।इससे वहां कोहराम मच गया। मृतक युवक कानपुर में मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें