मुंबई में मिला लापता छात्र
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : स्कूल से लापता हुआ छात्र मुंबई में मिला। जानकारी होने पर परिजन मुंबई पहुं
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : स्कूल से लापता हुआ छात्र मुंबई में मिला। जानकारी होने पर परिजन मुंबई पहुंचे। शुक्रवार को छात्र को घर लेकर आए।
शहर के गौरा देवी मोहल्ला निवासी अनुराग ¨सह यादव का पुत्र प्रांजल ¨सह मेहर बाबा स्कूल में कक्षा दस में पढ़ता है। दो मार्च को वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। वहीं से लापता हो गया था। परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्रांजल के कुछ दोस्तों को पूछताछ के लिए उठाया था। कोई सुराग न मिलने से पुलिस ने उनको छोड़ दिया था। काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि प्रांजल मुंबई में है। परिजन मुंबई पहुंचे। छात्र को सकुशल देख परिजनों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को परिजन छात्र को लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल प्रमेंद्र ¨सह को छात्र ने बताया कि वह मुंबई घूमने गया था।