रंजिशन युवक पर झोंका फायर
पनवाड़ी (महोबा) संवाद सूत्र : रंजिश के चलते तीन लोगों ने युवक के साथ गाली गलौज करते हुए उस पर फायर झो
पनवाड़ी (महोबा) संवाद सूत्र : रंजिश के चलते तीन लोगों ने युवक के साथ गाली गलौज करते हुए उस पर फायर झोंक दिया। जिससे छर्रे उसके दोनों पैरों में लगने से वह घायल हो गया। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
घटना थाना पनवाड़ी क्षेत्र के स्योढ़ी गांव की है। यहां का निवासी शैलेंद्र ¨सह यादव घर से कहीं जा रहा था। तभी गांव के पास बने मंदिर के निकट तीन लोग तमंचा लिए खड़े थे और शैलेंद्र को देखते ही गाली गलौज करते हुए उन्होंने फायर झोंक दिया। हालांकि गोली तो नहीं लग सकी लेकिन दोनों पैरों में छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में भी उसे चोटें आई है। कस्बे के सीएचसी में लाने के बाद डाक्टरों ने उसे झांसी रेफर किया है। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।