दीप जलाकर शहीदों को किया नमन
राठ, संवाद सहयोगी : दीपावली पर विवेकानंद युवा मंच ने बुधवार को विवेकानंद पार्क में शहीदों के नाम दीय
राठ, संवाद सहयोगी : दीपावली पर विवेकानंद युवा मंच ने बुधवार को विवेकानंद पार्क में शहीदों के नाम दीये जलाकर उन्हें नमन किया।
सरहद पर हमारे देश की रक्षा करते हुए शहीद हुये सैनिकों के घर पर भी दीपावली होती है। देश के खातिर जंग में शहीद हुए बहादुर वीर जवानों के लिए बुधवार को स्वामी विवेकानंद युवा मंच ने विवेकानंद पार्क में विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर उन्हें याद किया। मंच के हेमू नगायच ने कहा कि हमें चैन की नींद दिलाने में सरहद पर रक्षा करने वाले शहीद जवानों के लिए एक एक दीपक जलाकर उन्हें याद करते है। अमित निगम ने कहा कि सीमा पर दुश्मनों से जंग लड़ते लड़ते अपना सुख चैन और जान की बाजी लगाने वाले शहीद जवानों के घर भी दीपावली त्यौहार होता है, हम उनके लिए आईये एक दीपक जलाये। युवाओं के इस कार्य की लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर निधि गुप्ता, सोना यादव, सुमित्रा, गायत्री श्याम कुंवर, रमा, आरती, संगीता, पूनम, कंचन, शान्ति, नेहा, लीला सोनी, आरती, राजेनद्र यादव, अमित निगम, दिनेश यादव, मोहित लाक्षाकार, हेमू नगायच, शिवांक श्रीवास्तव, योगेश सोनी आदि मौजूद रहे।