सरकार बनी तो किसानों का होगा कर्जा माफ
पनवाड़ी (महोबा) संवाद सूत्र : बुधवार को राहुल संदेश यात्रा पनवाड़ी कस्बे में पहुंची और यहां पर सभा का
पनवाड़ी (महोबा) संवाद सूत्र : बुधवार को राहुल संदेश यात्रा पनवाड़ी कस्बे में पहुंची और यहां पर सभा का आयोजन कर लोगों को यात्रा के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई। इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे बृजेंद्र ¨सह राठौर, केंद्रीय पर्यवेक्षक संजय ¨सह ने किसानों से कहा कि वह पार्टी का साथ दें और सरकार बनते ही उनकी सभी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव निर्दोष दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में किसानों का हजारों करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया था और इस बार हम सत्ता में नहीं है। बिजली बिल हाफ, किसानों का कर्जा माफ व समर्थन मूल्य का हो हिसाब को लेकर कांग्रेस संदेश यात्रा निकाल रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने यहां आकर कोई सौगात नहीं दी जिससे बुंदेलखंड के लोग निराश हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ कराया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष त्रिलोक मोहन तिवारी ने भी सभा को संबोधित किया। इस दौरान रामजीवन यादव दद्दा, संजय द्विवेदी, राजू नगायच, नसीम यार, फिराज गांधी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।