Move to Jagran APP

पति से प्रताड़ित महिला थाने पहुंची

बिंवार (हमीरपुर) संवाद सूत्र: अपने पति की प्रताड़ना से आजिज आकर महिला मायका में शरण लिए हुए है। परेश

By Edited By: Published: Sun, 28 Aug 2016 05:22 PM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 05:22 PM (IST)
पति से प्रताड़ित महिला थाने पहुंची

बिंवार (हमीरपुर) संवाद सूत्र: अपने पति की प्रताड़ना से आजिज आकर महिला मायका में शरण लिए हुए है। परेशान होकर उसने ससुरालीजनों के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। पुलिस ससुराली जनों की तलास में लग गई है।

loksabha election banner

थाना बिंवार के भरखरी गांव के रामऔतार प्रजापति की पुत्री आशा देवी की शादी पन्द्रह साल पहले हुई थी। पति आए दिन शराब के नशे में होकर महिला से मारपीट करता था। महिला अपने मायके की शरण लिए हुए है। ससुरालीजनों द्वारा उसको घर में न रखकर खर्चा नहीं दे रहे है। महिला ससुराली जनों से आजिज आकर थाना में तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि पति बच्चों को लेकर दिल्ली भाग गया है। आने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.