करंट से एक की मौत, दो झुलसे
मौदहा/मुस्करा (हमीरपुर) संवाद सहयोगी: कूलर में करंट आने से एक मासूम की मौत हो गई। इसी तरह दो लोग करं
By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 01:00 AM (IST)
मौदहा/मुस्करा (हमीरपुर) संवाद सहयोगी: कूलर में करंट आने से एक मासूम की मौत हो गई। इसी तरह दो लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गई। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुस्करा निवासी मलखान कुशवाहा का पुत्र पप्पू छह माह, अपनी मां के साथ पलंग पर सो रहा था। रात में बालक पलंग से नीचे गिर पड़ा और पास में रखे कूलर में करंट आ रहा था, इसमें वह चिपक गया। बच्चे की इससे दर्दनाक मौत हो गई। इसी प्रकार मौदहा के इमिलिया निवासी पुनीता 22 तथा ग्राम भरखरी निवासी वेद नारायण 23 को घर में करंट लग गया। परिजनों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें