Move to Jagran APP

सफाई कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

हमीरपुर जागरण संवाददाता: सफाई कर्मचारियों ने कुरारा नगर पंचायत अध्यक्ष ईओ व अध्यक्ष पति के खिलाफ मोर

By Edited By: Published: Sat, 23 Jul 2016 07:37 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 07:37 PM (IST)
सफाई कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

हमीरपुर जागरण संवाददाता: सफाई कर्मचारियों ने कुरारा नगर पंचायत अध्यक्ष ईओ व अध्यक्ष पति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर हंगामा काटा। अध्यक्ष व उनके पति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने डीएम को ज्ञापन देते हुए न्याय की मांग की है।

loksabha election banner

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले प्रदेश उपाध्यक्ष बाबा छोटेलाल बाल्मीक की अगुवाई में एक सैकड़ा कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली 25 अप्रैल को कुरारा कस्बा के कर्मचारी की छह सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया था। ईओ ने सभी मांगों को मांग लिया था। चार माह गुजर जाने के बाद भी कर्मचारियों की मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अध्यक्षा माया बाल्मीक के पति धनश्याम बाल्मीक व ईओ कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे है। कर्मचारियों के खिलाफ झूठा मुकदमा लगाकर फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। कर्मचारियों ने डीएम से जांच करा कर अध्यक्ष के पति व ईओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.