सिंचाई कृषि का आधारभूत स्तंभ : डीएम
हमीरपुर जागरण संवाददाता: वर्तमान में खेती आर्थिक रुप से लाभकारी नहीं रह गई है। आवश्यकता है कि किसान
हमीरपुर जागरण संवाददाता: वर्तमान में खेती आर्थिक रुप से लाभकारी नहीं रह गई है। आवश्यकता है कि किसान कम लागत में अधिक उत्पादन करे। जैविक खेती अपना कर अधिक लाभ कमाया जा सकता है। सिंचाई किसानों के लिए आधारभूत स्तंभ है। बिना पानी से किसान फसल नहीं तैयार कर सकती। उक्त बात जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए किसानों से कही।
शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जैविक खेती के विकास की योजनान्तर्गत चयनित लीड रिसोर्स परसन व प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत जिला सिंचाई योजना का प्रस्तुतीकरण का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ डीएम ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में किसानों को जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी डा.सरस कुमार तिवारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होने प्रधामंत्री कृषि सिंचाई योजना के उद्देश्यों के बारे में बताया। संयुक्त कृषि निदेशक एसआर कौशल ने जैविक खेती के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि जिले में वर्षा आधारित कृषि, कम उत्पादकता एवं कम उर्वरक उपयोग होने के कारण जनपद जैविक खेती के विकास हेतु सर्वथा उपयुक्त है। उप कृषि निदेशक जेएन माथुर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जैविक खेती के लिए जिले को चुना है। जिला उद्यान अधिकारी ने उद्यान विभाग से संचालित योजनाओं के विषय मे जानकारी दी। जैव ऊर्जा विकास योजना के संबंध इसके जिला समन्वयक धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने किसानों को योजना की विस्तृत जानकारी दी। बांदा से आई माहिन फाउंडेशन की टीम ने किसानों को कृषि संबंधी अन्य जानकारियां दी। इस मौके पर जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।