विशाल संगठन संघर्ष व मेहनत का फल
मौदहा (हमीरपुर) संवाद सहयोगी: विशाल संगठन संघर्ष व कड़ी मेहनत का फल है। इसमें महा पुरुषों का योगदान ह
मौदहा (हमीरपुर) संवाद सहयोगी: विशाल संगठन संघर्ष व कड़ी मेहनत का फल है। इसमें महा पुरुषों का योगदान है। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अर्न्तगत जिला प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इसमें काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
कस्बा के पांडव गेस्ट हाउस में दो दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन शिविर का उद्घाटन करते हुए रघुनंदन सिंह विधायक कानपुर ने भाजपा के पूर्व इतिहास की जानकारी दी। पूर्व पीएम अटल जी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी और कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता डा. आदर्श कुमार सक्सेना ने किया। सत्र का संचालन सुरेन्द्र तिवारी ने किया। जिला प्रशिक्षण प्रमुख भाजपा जिलाध्यक्ष संत विलास शिवहरे, रामदत्त पांडेय, प्रमोद सिंह गौर, पूर्व जिलाध्यक्ष जयकरन सिंह, राजेन्द्र सिंह, राजीव शुक्ला, युवराज सिंह, कुलदीप निषाद आदि रहे। शिविर में काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रशिक्षण प्रमुख जगदीश व्यास ने बताया कि प्रतिदिन पांच सात्र चलेंगे। दो दिन में दस सत्र होंगे। जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग सत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा।