बाबा बर्फानी की जयकार के साथ जत्था रवाना
भरुआसुमेरपुर, (हमीरपुर) संवाद सहयोगी : कस्बे से प्रतिवर्ष जाने वाला अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था ब
भरुआसुमेरपुर, (हमीरपुर) संवाद सहयोगी : कस्बे से प्रतिवर्ष जाने वाला अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था बुधवार को हर-हर महादेव के जयकारों के साथ दुर्ग एक्सप्रेस से रवाना हो गया। इस जत्थे में लगभग एक दर्जन अमरनाथ यात्री गए हैं।
अमरनाथ यात्रा पर कस्बे से प्रतिवर्ष सैकड़ों यात्री अमरनाथ जाते हैं। इस वर्ष पहला जत्था 29 जून को नरेश शर्मा की अगुवाई में कस्बे से रवाना हुआ। इनकी यात्रा दो जुलाई को बालटाल से शुरू होगी। इस जत्थे में अजय पाल साहू, पंकज तिवारी, बिंदा साहू, राजनारायण तिवारी, राजेश वर्मा, अशोक कुमार, सूर्यभान गुप्ता, देवेंद्र तिवारी आदि यात्री शामिल रहे हैं। बुधवार को यह जत्था हर-हर महादेव के जयकारों के साथ बेतवा एक्सप्रेस में सवार होकर कानपुर के लिए रवाना हुए। कानपुर से यह यात्री बर्फानी एक्सप्रेस से जम्मू के लिए रवाना होंगे।