तालाब में नहाते समय बच्ची की डूब कर मौत
कुरारा (हमीरपुर) संवाद सूत्र : थानाक्षेत्र के कुतुबपुर गांव में सुबह तालाब में नहाने गई ग्राम प्रधान
कुरारा (हमीरपुर) संवाद सूत्र : थानाक्षेत्र के कुतुबपुर गांव में सुबह तालाब में नहाने गई ग्राम प्रधान की नौ वर्षीय पुत्री की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से मृतक के घर में शोक की लहर दौड़ा गई।
उक्त गांव निवासी ग्राम प्रधान सुनीता देवी पत्नी चंद्रपाल प्रजापति अपनी नौ वर्षीय पुत्री शेजल के साथ गांव के बाहर सरता बाबा स्थान के बगल में बने तालाब में कपड़े धोने व नहाने गई थी। सुनीता देवी कपड़े धोने लगी तो शेजल गांव की अन्य बच्चियों के साथ नहाने लगी। नहाते समय शेजल गहराई में चली गई। जब काफी देर वह नहीं दिखाई दी तो मां ने खोजबीन शुरू की। परिजनों को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने पानी में उसकी खोजबीन की। काफी देर बाद बच्ची का शव मिला। बच्ची की मौत पर परिवारीजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की खबर गांव में फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ तालाब के पास एकत्र हो गई। बताया जाता है कि कुछ समय पूर्व में ही तालाब की खोदाई करा कर उसमें नलकूप से पानी भरवाया गया था।