Move to Jagran APP

ताजिये से निकलेगा कावा शरीफ

हमीरपुर, जागरण संवाददाता: मुहर्रम नजदीक आते ही ताजिये तैयार होने लगे हैं। इन्हीं में से एक अनोखा ताज

By Edited By: Published: Mon, 12 Oct 2015 07:09 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2015 07:09 PM (IST)
ताजिये से निकलेगा कावा शरीफ

हमीरपुर, जागरण संवाददाता: मुहर्रम नजदीक आते ही ताजिये तैयार होने लगे हैं। इन्हीं में से एक अनोखा ताजिया एक माह से तैयार किया जा रहा है। जिसमें गुम्बद में एल्यूमिनियम की परत होगी। पूरा ताजिया विद्युत से जगमग होगा। अपने आप में यह ताजिया अद्भुत दिखाई देगा।

loksabha election banner

मुहर्रम का महीना आने से पहले से ही जोर शोर से ताजिया बनाने का कार्य शुरु हो गया है। इमाम हुसैन की याद में मुहर्रम मनाया मनाया जाता है। वही लोग इमामबाड़ो में ताजिया रखकर इमाम हुसैन की शहादत को याद करते है। मरशीए व मजलिस का सिलसिला चांद दिखते ही शुरु हो जाता है। अब की मुहर्रम का चांद चौदह अक्टूबर को दिखने की उम्मीद है। इस प्रकार मुहर्रम की पहली तारीख पन्द्रह अक्टूबर को पड़ेगी। लगभग आठ वर्षो से अथक प्रयास से अपनी अलग पहचान बना चुका शारिब का ताजिया भी बनकर लगभग तैयार हो चुका है। जिसमे हर साल की तरह इस साल भी लोगो को कुछ देखने को मिलेगा। जिसमे ताजिए का गुम्बद निकलकर बाहर आयेगा। जिसमें कावा शरीफ निकलेगा और गेट खुलते ही लोगों को मदीना के दीदार होंगे। ऐसा अद़भुत ताजिया शरीफ, जैद, नौशाद, अफताफ, बाबा अख्तर तूफानी और सहनवाज खान द्वारा तैयार किया जा रहा है।

इंसेट)

इस तरह होगा मुहर्रम पर्व

मुहर्रम की पहली तारीख से ताजिए नेजेढाल ओर मरशियो मजलिशो का शिलशिला शुरु होगा। जो मुहर्रम की नौ तारीख तक चलेगा। नौ की रात को आग का मातम अकिल तिराहा और अमन शहीद में किया जाएगा। उसी रात ताजिया अलम नेजेढाल सवारियों के साथ पूरी रात गस्त करता हुआ सुबह अपने-अपने इमामबाड़ों मे वापस आएंगे। मुहर्रम की दस तारीख को बात नवाज जोहर सारे ताजिया रहुनियां धर्मशाला में एकत्रित होंगे। अखाड़े के बाद शाम पांच बजे सिटी फारेस्ट में ताजिया सुपुर्दे खाक किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.