बस स्टॉप में यात्री खोजते रहे बस
हमीरपुर, जागरण संवाददाता: मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी हड़ताल कर रहे थे। कानपुर परिवहन निगम के कर्म
हमीरपुर, जागरण संवाददाता: मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी हड़ताल कर रहे थे। कानपुर परिवहन निगम के कर्मचारी बसों को सड़क पर ही रोक कर वापस कर रहे थे। कई बसों को पंचर भी किया गया था। इसी डर की वजह से बस चालक कानपुर बस ले जाने को तैयार नहीं थे। सुबह से कोई बस कानपुर न जाने से यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। देर शाम तक यात्री बसों को खोजते रहे। एआरएम ने चालकों को काफी मनाने का प्रयास किया। लेकिन चालक कानपुर जाने को तैयार नहीं हुए।
बुधवार को अपनी मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों की हड़ताल चल रही थी। कानपुर नगर में बस चालकों ने गल्ला मंडी के आगे बस नहीं जाने दे रहे थे। सुबह जो बस गई थी उसको वहां से वापस कर दिया गया। दो तीन बसों को पंचर भी कर दिया। हड़ताल के चलते बस चालक कानपुर बस ले जाने को तैयार नहीं हो रहे थे। बस चालकों का कहना था कि कानपुर के अंदर कर्मचारी जाने नहीं देते हैं। जिससे उन लोगों को वापसी में बस खाली ही लाई पड़ती है। एआरएम आरपी सिंह ने काफी देर चालकों को मनाने का प्रयास किया। लेकिन चालकों ने बस ले जाने से मना कर दिया। सुबह से ही बस स्टाप पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई थी। यात्री कानपुर जाने के लिए बसों का इंतजार कर रहे थे। पूरा जिन यात्री बसों के इंतजार में बस स्टाप के चक्कर लगाते रहे। यात्रियों को ट्रकों का सहारा लेना पड़ा। महिलाए अपने-अपने घर वापस चली गई।