आग से दंपती झुलसे
हमीरपुर, जागरण संवाददाता: दो अलग-अलग स्थानों पर आग से तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए थे। जिसमें एक की म
हमीरपुर, जागरण संवाददाता: दो अलग-अलग स्थानों पर आग से तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए थे। जिसमें एक की मौत हो गई।
बिंवार थाना क्षेत्र के महेरा गांव निवासी 55 वर्षीय वृद्धा पुष्पा पत्नी शिवदास गुरुवार की दोपहर को अपनी चारपाई के पास पड़े कूड़े के ढेर में आग लगा दी थी। वहीं पास में ही चारपाई पर लेट गई। हवा चलने से चिंगारी उसके कपड़ों में जा गिरी। आग लगने से झुलसने पर वृद्धा ने मदद के लिए शोर मचाना चालू किया। शोर सुन अंदर से परिजन बाहर निकले। वृद्धा को जलता देख परिजनों ने आग बुझाई। उसे बिंवार अस्पताल ले गए। जहां पर दोपहर तक इलाज होने के बाद भी हालत में कोई सुधार न देख डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान वृद्धा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।
वही दूसरी घटना में सुमेरपुर कस्बा के इमिलिया बांड़ा निवासी रमेश व उसकी पत्नी निर्मला अपने बच्चों के साथ रहते हैं। शुक्रवार की सुबह पति पत्नी में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। झगड़े से नाराज पत्नी ने घर पर अपने शरीर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आग से पत्नी को जलता देख पति ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाने में पति भी बुरी तरह से झुलस गया। बच्चों ने घर के बाहर आकर शोर मचाया। शोर सुन पड़ोसी अंदर गए। अंदर दंपती आग की चपेट में आकर तड़प रहे थे। पड़ोसियों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हालत नाजुक देख दोनों को डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।