Move to Jagran APP

पुलिस ने की हत्या, घायल ने जड़ा आरोप

हमीरपुर, जागरण संवाददाता: बिंवार थाना पुलिस आरोपियों को बचाने के लिए निर्दोष लोगों को जान से मारने क

By Edited By: Published: Thu, 30 Jul 2015 07:25 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2015 07:25 PM (IST)
पुलिस ने की हत्या, घायल ने जड़ा आरोप

हमीरपुर, जागरण संवाददाता: बिंवार थाना पुलिस आरोपियों को बचाने के लिए निर्दोष लोगों को जान से मारने के लिए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे लोगो पर अचानक ताबड़तोड़ गोली चला दीं। इस दौरान एक लड़का पेपर देकर पैदल सड़क से होकर अपने घर जा रहा था। पुलिस ने उसको पकड़ कर उसके सिर पर गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। जयकरन ने कहा कि मैं अपनी गाय चराकर वापस आ रहा था। तभी पुलिस ने मेरी ओर भी गोली चला दी। गोली मेरे पैर में लगी है। मेरे पास पैसा नहीं है कैसे अपना इलाज कराएं।

loksabha election banner

गुरुवार को भाजपा के धरना प्रदर्शन पर दोपहर बाद बिंवार निवासी पुलिस की गोली से घायल जयकरन 65 वर्ष पहुंच गए। वह वहां पर जाकर रोने लगे। रोता देख भाजपाइयों ने उनसे पूछा की क्या बात है। भाजपाईयों द्वारा पूछे जाने पर घायल जयकरन फूट-फूट कर रोने लगा। बताया कि शाम को हम गाय चरा कर घर वापस आ रहे थे। तभी देखा की रास्ते में पुलिस के आदमी लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर मार रहे थे। पुलिस को मारता देख मैं खेतों की ओर निकल गया। तभी देखा कि पुलिस ने रोहित पाण्डेय को पकड़ कर उसके सिर पर गोली मार दी। वह वहीं पर गिर गया। यह देख मैं डर गया और खेतों से भाग कर घर जाने लगा। तभी पुलिस ने मुझको गोली मार दी। पुलिस की गोली हमारे पैर पर लगी। किसी तरह हम अपने घर पहुंचे। वहां से सदर अस्पताल इलाज को परिवार के लोग ले आए। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। पैसा न होने के कारण इलाज नहीं हो पा रहा है। पीड़ित रो-रो कर बिंवार पुलिस की बर्बरता की कहानी बयां कर रहा था। उसकी कहानी सुन धरने पर मौजूद लोगों की आंखे भी भर आई। धरना प्रदर्शन प्रभारी अमरजीत सिंह जनसेवक ने उस वृद्ध को आश्वासन दिया कि आप का इलाज कराने की जिम्मेदारी हमारी लोगों की हैं। उन्होंने कहा कि डरने की बात नहीं है किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर मुकदमा नहीं लिखा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.