Move to Jagran APP

बिंवार कांड के विरोध में गूंज उठा कलेक्ट्रेट

हमीरपुर, जागरण संवाददाता : बिंवार में छेड़खानी से आहत छात्रा के आत्मदाह की घटना के बाद पुलिस द्वार

By Edited By: Published: Thu, 30 Jul 2015 01:10 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2015 01:10 AM (IST)
बिंवार कांड के विरोध में गूंज उठा कलेक्ट्रेट

हमीरपुर, जागरण संवाददाता :

loksabha election banner

बिंवार में छेड़खानी से आहत छात्रा के आत्मदाह की घटना के बाद पुलिस द्वारा आम जनता को प्रताड़ित करने को लेकर कई संगठनों ने कलेक्ट्रेट में जुलूस निकाला। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएम, मौदहा एसडीएम, सीओ व दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया और घटना के आरोपियों को फांसी की सजा की मांग की। प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारों से समूचा कलेक्ट्रेट गूंज उठा।

बिंवार कांड के विरोध में भाजपा द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कलेट्रेट में धरना प्रदर्शन के चौथे दिन आसपास के जनपदों के भाजपाइयों का जमावड़ा लगा रहा। पूरा कलेक्ट्रेट भाजपा के कार्यकर्ताओं से भरा रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर आग उगली। फतेहपुर के जहानाबाद पूर्व विधायक आदित्य पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार ही नहीं है। प्रदेश सरकार विहीन हो गया है। प्रदेश में वंश वाद चल रहा है। एक ही विरादरी के लोग प्रदेश की जनता के ऊपर राज कर रहे हैं। प्रदेश में लूट, अपहरण, बलात्कार, हत्याएं आम बात हो गई है। अपराधियों को सपा के मुखिया का संरक्षण प्राप्त है। पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बिंवार की घटना को छिपाने के लिए पुलिस के सिपाहियों ने ही थाने में खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। छात्रा के परिजनों के साथ पुलिस ने मारपीट कर उनको घायल कर दिया था। निर्दोष लोगों को पकड़ कर जेलों में न डाला जाए। अगर प्रशासन भाजपा की मांगों को नहीं मानता है, तो जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश की जेलों में इतनी जगह नहीं बचेगी। यह आंदोलन प्रदेश व्यापी हो जाएगा। जिलाध्यक्ष संत विलास शिवहरे, जगदीश व्यास, कुलदीप निषाद, शिव प्रसाद सेंगर, राजेश श्रीवास, योगेंद्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.