पत्नी नहीं आई तो खा लिया जहर
राठ, (हमीरपुर) संवाद सहयोगी: ससुराल गये युवक के साथ पत्नी नही आई तो घर आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिय
राठ, (हमीरपुर) संवाद सहयोगी: ससुराल गये युवक के साथ पत्नी नही आई तो घर आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे परिजनों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एक ने फांसी लगायी तो एक ने जहर खाकर जाने देने की कोशिश की।
जरिया थाने के उमरिया के चन्द्रप्रकाश पुत्र हरनारायण की शादी तकरीबन एक साल पहले थाना मझगवां के ग्राम बकरई में हुई थी। बताया कि एक माह पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी। शनिवार को वह अपनी ससुराल बकरई पत्नी को लिवाने गया था। पत्नी ने उसके साथ वापस आने से मना कर दिया जिस पर वह पत्नी से झगड़ कर वापस अपने घर आ गया। गांव में उसने तैश में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे आनन फानन में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं थाना चिकासी के इस्लामपुर गांव निवासी रमन पुत्र मानसिंह ने बीती रात फांसी लगाकर तथा कस्बे के मुहाल छोटी जुल्हैटी निवासी दशाराम की 16 वर्षीय पुत्री डाली ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर दोनों को झांसी रेफर कर दिया गया।