सड़कों पर कूड़ा, नहीं लग रही झाड़ू
बिंवार,(हमीरपुर)संवाद सूत्र: स्वच्छता अभियान कुछ दिन तक तो तेज दिखा इसके बाद अब उसकी हवा निकलती दिख
बिंवार,(हमीरपुर)संवाद सूत्र: स्वच्छता अभियान कुछ दिन तक तो तेज दिखा इसके बाद अब उसकी हवा निकलती दिख रही है। लोग अभियान को भूलते जा रहे हैं। गांव में जगह-जगह गंदगी फैली रहती है। कू ड़ा-करकट का अंबार लगा हुआ है।
कुछ दिन पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गंदगी को हटाए जाने के लिए सफाई अभियान चलाया था। जिसमें स्कूली बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने स्वच्छता अभियान की रैली निकालकर गांव वासियों को स्वच्छ बनाए जाने में लग गए थे। सफाई अभियान के बंद कर देने से गांव में फिर से गंदगी का अंबार लगना शुरु हो गया है। मौदहा रोड के किनारे हीरानंद इंटर कालेज के पास पड़ोसियों ने कूड़ा-करकट का अंबार लगा दिया है। पड़ोसी दुकानों में भी इस गंदगी से संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय पैदा हो गया है। सफाई कर्मियों की तैनाती होते हुए अपने दायित्व का निर्वाहन नहीं कर रहे हैं। गंदगी से नालियां पट गई हैं। रास्तों में गंदगी हो गई है। जहां सफाई न किए जाने के अभाव में गंदगी ने अपना डेरा जमाना शुरु कर दिया है। गांववासी चलाए गए स्वच्छता अभियान को फिर भूल गए हैं। ग्राम प्रधान रघुनाथ सिंह का कहना है कि सफाई व्यवस्था पर कड़ाई की जाएगी।