अज्ञात बदमाशों ने महिला को लूटा
इंगोहटा,(हमीरपुर) संवाद सूत्र: रेलवे स्टेशन इंगोहटा में रात के समय उतरने वाली सवारियों में एक महिला
इंगोहटा,(हमीरपुर) संवाद सूत्र: रेलवे स्टेशन इंगोहटा में रात के समय उतरने वाली सवारियों में एक महिला का बैग व गले की चेन लूट ली और भाग गए। यहां पर इसके पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। ग्राम इंगोहटा रेलवे स्टेशन में रविवार की रात को कानपुर-बांदा-खजुराहो पैसेंजर ट्रेन से संपत देवी निवासी मवईजार ट्रेन से उतर कर पैदल इंगोहटा बस स्टाप आ रही थीं। तभी रास्ते में खड़े दो अज्ञात बदमाश उनके तमंचा लगा दिया और सारा सामान छीन कर भाग गए। जब तक महिला चिल्लाती और लोगों को मदद के लिए पुकारती तब तक बदमाश भाग गए। महिला रोते-बिलखते बस स्टाप आई और अपनी व्यथा लोगों को सुनाई। उस वक्त पुलिस चौकी के सिपाही वहां से नदारद थे जबकि उस समय उनके ड्यूटी का वक्त था। पुलिस के न आने पर महिला साधन मिल जाने पर अपने गांव चली गई।