विवाद में चली गोली, महिला की मौत
मौदहा,संवाद सहयोगी: थाना बिंवार के ग्राम छोटी बांधुर में दो सगे भाईयों में शराब पीने के बाद विवाद हो
मौदहा,संवाद सहयोगी: थाना बिंवार के ग्राम छोटी बांधुर में दो सगे भाईयों में शराब पीने के बाद विवाद हो गया। इस दौरान गाली-गलौज के साथ फायरिंग होने लगी। इसमें एक महिला की मौत हो गई तथा दो सगे भाई-बहन घायल हो गए। उन्हें बिंवार में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दोनों भाईयों को अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया।
थाना बिंवार के ग्राम बांधुर में रविवार को ग्राम निवासी महादेव केवट व छोटे सगे भाई हैं। दोनों भाईयों ने सुबह से ही शराब पी रखी थी। जिसके चलते वह गाली-गलौज कर रहे थे। पास में ही छोटे की पत्नी पान गुटका की दुकान रखे है। गांव का राजू उर्फ बउआ पुत्र राजाराम कड़ेरे लगभग 10 बजे उसकी दुकान में गुटका लेने पहुंचा। तभी महादेव व छोटे उसको भी गाली-गलौज करने लगे। यह सुन राजू के परिजन मौके पर पहुंच उसका विरोध करने लगे। जिसपर छोटे ने डंडे से राजू पर वार कर दिया। राजू के परिजनों ने उससे लाठी छुड़ा ली। इससे तैश में आकर छोटे ने अंदर से असलहा लाकर फायर करने लगा।
इधर बीच-बचाव कर रही छोटे की पत्नी शीला उसके हाथ से तमंचा छुड़ाने लगी। तभी तमंचे से फायर हो जाने से शीला के लग गई। जो मौके पर गिरकर तड़पने लगी। तभी उसके फायर से राजू 18 व उसकी बहन ममता भी गंभीर रूप से घायल हो गई। शीला की हालत ज्यादा खराब देख उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जबकि फायरिंग में घायल राजू व ममता को लोगों ने सदर अस्पताल भेजा। सूचना पर थाना पुलिस ने पहुंचकर छोटे व महादेव को असलहा सहित गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।