बर्बाद फसल देख किसान की सदमे से मौत
भरुआ सुमेरपुर,(हमीरपुर) संवाद सहयोगी: बेमौसम बरसात से खराब हुई फसल को देखकर क्षेत्र के परेहटा गांव म
भरुआ सुमेरपुर,(हमीरपुर) संवाद सहयोगी: बेमौसम बरसात से खराब हुई फसल को देखकर क्षेत्र के परेहटा गांव में एक वृद्ध किसान ने खेतों से लौट कर घर आने पर दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम गच गया। मृतक किसानों की एक जवान बेटी शादी योग्य घर में बैठी है। वहीं उसके ऊपर हजारों रुपए का बैंक का कर्ज भी बकाया है।
परेहटा निवासी राजा भइया तिवारी 68 बरसात होने पर खेतों में खड़ी फसल को देखने गया था। बरसात से खेतों में जमींदोज हुई फसलों को देखकर यह बुरी तरह से घबरा गया और घर वापस लौट कर आ गया। घर आते ही इसने दम तोड़ दिया। किसान के छोटे भाई रिटायर्ड फौजी विष्णु दयाल तिवारी ने बताया कि उसके बड़े भाई इस बेमौसम हुई बरसात से हुए नुकसान को देखने खेतों पर गए थे। वहां पर फसलों को जमींदोज देखकर यह वापस घर लौट आए और फसलों को खराब बताकर घर में दम तोड़ दिया। भाई ने बताया कि इनके पांच पुत्रियां हैं। एक शादी योग्य घर में बैठी है। इसी शादी को लेकर यह काफी परेशान थे। फसल खराब हो जाने से वह घबरा गए थे। यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए। जिससे दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के नाम 75 हजार रुपए का किसान क्रेडिट कार्ड बना हुआ था। जिसके अदायगी की चिंता भी उनको सताती रहती थी।