अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार घायल
मौदहा, संवाद सहयोगी: मौदहा क्षेत्र के अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से
मौदहा, संवाद सहयोगी: मौदहा क्षेत्र के अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए मौदहा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर एक ही हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।
शनिवार को रागौल निवासी भगवती पत्नी शेरा सिंह बाजार से घर जाने के लिए मंडी समिति गेट के पास खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार लोडर ने उसे टक्कर मार दी। इसी तरह खन्ना गांव निवासी मइयादीन 20 पुत्र हन्नू मौदहा बाजार से घर जाने के लिए बड़े चौराहे के पास गाड़ी का इंतजार कर रहा था। तभी एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार घायल कर दिया। मकरांव गांव निवासी जयप्रकाश 30 पुत्र महेश अपने घर से दुकान जाने के लिए रोड क्रास कर रहा था। तभी सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। वहीं मौदहा निवासी शिव शरण बाजार से घर जा रहा था। मोटर साइकिल से टक्कर लगने से वह घायल हो गया। सभी घायलों को मौदहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मइयादीन की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।