मौरंग खदान में फायरिंग, सात गिरफ्तार
राठ, संवाद सहयोगी : थाना मझगवां के झिन्नावीरा गांव में मौरंग खदान पर हुए विवाद में जमकर फायरिंग हो ग
राठ, संवाद सहयोगी : थाना मझगवां के झिन्नावीरा गांव में मौरंग खदान पर हुए विवाद में जमकर फायरिंग हो गई। जिसमें किसी के हताहत नहीं हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन अवैध व दो लाईसेंसी रायफलों सहित सात लोगों को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा व जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग का मुकदमा पंजीकृत किया है। घटना के बाद मौके पर डीआईजी चित्रकूट धाम मंडल पहुंचे। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। गिरफ्तार लोगों में टोलारावत गांव के प्रधानपति भी शामिल हैं।
थाना मझगवां के झिन्नावीर गांव निवासी अशोक पटेरिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह धसान नदी के किनारे मौरंग खदान पर कार्य करता है। शुक्रवार रात जब वह खदान पर था। तभी टोलारावत गांव के नरेश मुखिया अपने साथियों के साथ असलहा लेकर पहुंचा और किसी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। मौजूद लोगों ने मामले को बीच-बचाव कर शांत कर दिया। बताया कि जब वह अपने गांव पहुंचा तभी नरेश अपने साथियों के साथ आया और रास्ता रोक कर गाली-गलौज करने लगा। गाली देने का विरोध किया तो दहशत फैलाने की गरज से जमकर फायरिंग की। उसने किसी तरह अपना बचाव किया। इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर इलाकाई पुलिस पहुंच गई और आरोपियों को वैद्य व अवैध असलहा सहित प्रधानपति सहित सात लोगों को गिरफ्ततार कर लिया है। अशोक पटेरिया ने नरेश मुखिया, रविकरन सैनी अजनर जनपद महोबा, ओमप्रकाश द्विवेदी टोलारावत, अजय, छत्रपाल व उपेंद्र निवासी अजनर सहित सात लोगों खिलाफ बलवा व जान से मारने की नीयत से मुकदमा पंजीकृत कराया है। इस घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई है। शनिवार दोपहर उपनिरीक्षक चित्रकूट धाम मंडल भजनी राम मीणा मझगंवा थाना पहुंचे।