अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच घायल
मौदहा, संवाद सहयोगी : क्षेत्र में अलग-अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दो महिला व एक बालिका सहित पांच लो
मौदहा, संवाद सहयोगी : क्षेत्र में अलग-अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दो महिला व एक बालिका सहित पांच लोग घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम कम्हरिया निवासी रिजवाना परवीन पत्नी इख्तार अहमद टैक्सी में बैठकर मौदहा से अपने गांव कम्हरिया जा रही थी। रास्ते में वह टैक्सी से नीचे सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। राजकुमारी पुत्री पूरनलाल निवासी भंभौरा अपने घर में जानवरों के लिए अटारी से भूसा निकाल रही थी। तभी संतुलन बिगड गया और वह अटारी से गिरकर घायल हो गई। वहीं ग्राम रोहारी निवासी राहुल पुत्र जगत सड़क दुर्घटना में गिरकर घायल हो गया। इसी प्रकार ग्राम नारायच निवासी दो वर्षीय पूजा बाइक से गिर पड़ी। जिससे उसे गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं कल्लू पुत्र बरकत निवासी दुर्गापुरी बाइक से कस्बा मौदहा से अपने घर जा रहा था। बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को मौदहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से राजकुमारी की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।