सदस्यता अभियान के लिए सौंपी जिम्मेदारी
भरुआसुमेरपुर, संवाद सहयोगी : ठडे़श्वरी सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित बैठक में पूर्व भाजपा जिलाध्यक
भरुआसुमेरपुर, संवाद सहयोगी : ठडे़श्वरी सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित बैठक में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयकरन सिंह मौदहा ने कहा कि सदस्यता अभियान में लक्ष्य हासिल करने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ता ही आगे बढ़ पाएंगे। इसलिए इस सुनहरे अवसर को हाथ से न जाने दिया जाए।
मौदहा नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि बाल्मीकि गोस्वामी ने सदस्यता अभियान के लिए मतदाता सूची के आधार पर डोर टू डोर संपर्क करने का सुझाव दिया। इस दौरान सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर पर प्रमुख बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुनीर खान, देवेंद्र पालीवाल, नगर अध्यक्ष संतराम गुप्ता, पूर्व चेयरमैन शिवनारायण सोनकर, केके त्रिवेदी, सुशील गुप्ता, देवेंद्र मिश्रा, प्रमोद शर्मा, संजय त्रिपाठी, राधा शरण सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।